चंपावत में सीएम कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक लेते दिवस अधिकारी सुभाष कुमार।
- फोटो : चंपावत में सीएम कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक लेते दिवस अधिकारी सुभाष कुमार।
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिवस अधिकारी और चंपावत के प्रभारी सुभाष चंद्र ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान आम लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी दी। दिवस अधिकारी के समक्ष जिला मुख्यालय में सीवर लाइन निर्माण का मामला उठा। चंपावत में विभिन्न सड़कों की प्रगति, स्वास्थ्य, आईसीयू में कुशल पैरामेडिकल स्टाफ की कमी, पेयजल समस्या आदि की जानकारी ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से बताई गई सभी प्रशासनिक कठिनाइयों को सुना गया और कुछ समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर बात की गई। वहां कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, गोविंद सामंत, श्याम नारायण पांडेय, शंकर दत्त पांडेय, मुकेश महराना, हिमेश कलखुडिय़ा, मोहन सिंह अधिकारी, त्रिलोक गिरि, शंकर खाती, सुंदर बोहरा आदि मौजूद रहे।