फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदयपुर की घटना के विरोध में हिंदूवादी संगठनों में उबाल

विज्ञापन
राजस्थान में दर्जी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर लोहाघाट में पुतला फूंकते हिंद - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
टेलर की हत्या से लोगों में उबाल
विज्ञापन

मीट की दुकानें बंद कराईं, पुतला दहन कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। राजस्थान के उदयपुर की घटना के विरोध में लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों ने पुतला दहन कर आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान मीट की दुकानें भी बंद करा दी। बृहस्पतिवार को धर्म जागरण के जिला संयोजक अमित जुकरिया, आरएसएस के नगर कार्यवाह राजू गड़कोटी के नेतृत्व में मीना बाजार चौक में लोक एकत्रित हुए। वहां लोगों ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन देकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। तहसील परिसर से आक्रोशित लोग नारेबाजी करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वीर कालू सिंह माहरा चौक पहुंचे जहां उन्होंने पुतला दहन किया। लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। राजू गड़कोटी ने कहा कि हत्याकांड से राजस्थान की कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। बाद में मीट मार्केट में मीट की दुकानें बंद कराई गईं। इस दौरान भुवन चंद्र जोशी, विनोद बगौली, राहुल जोशी, निखिल, गिरीश करायत, रवि देव, पंकज सिंह, पारस फर्त्याल, हर्षित फर्त्याल, नवीन देव, अनिल फर्त्याल, पंकज बोहरा, रोबिन मेहता आदि मौजूद रहे।
फोटो 30 एलएचजी 01पी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें