फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महिला पहलवानों के लिए कांग्रेस ने मांगा न्याय

Wed, 17 May 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जेएम जय किशन को ज्ञापन सौंपती महिला कांग्रेस और अन्य कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा/रानीखेत। महिला कांग्रेस ने महिला पहलवानों का उत्पीड़न के आरोपी कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए अल्मोड़ा में एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया और रानीखेत में संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने कहा कि कुश्ती पहलवान लंबे समय से न्याय की उम्मीद में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी हैं लेकिन सरकार उनका उत्पीड़न करने वाले के खिलाफ कार्रवाई से बच रही है।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि कुश्ती संघ महासंघ के अध्यक्ष ने भाजपा के असली चरित्र को उजागर किया है। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले का संज्ञान लेकर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी, प्रदेश सचिव लता तिवारी, रजनी टम्टा, जिला महामंत्री जया जोशी, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, नगर अध्यक्ष महिला दीपा साह, नगराध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रानीखेत की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इनमें संरक्षक रचना रावत, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, यूथ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अंकिता पंत पडलिया, महासचिव कुसुम जोशी, बसंती डोबरियाल, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पीसीसी कैलाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, अगस्त लाल साह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें