फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शिक्षा भवन में फंदे पर लटका मिला चौकीदार का बेटा

Tue, 30 May 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीईओ (मुख्य शिक्षाधिकारी) कार्यालय के चौकीदार के बेटे का शव शिक्षा भवन में फंदे पर लटका मिला। चौकीदार के पिता की रात की ड्यूटी थी। घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले के कूंचावली गांव निवासी मनोज कुमार शिक्षा विभाग में चतुर्थ कर्मी है। कोतवाली से मौके पर पहुंचे दरोगा अनंत राणा ने परिजनों के हवाले से बताया कि सोमवार रात मनोज का बेटा विनय कुमार (18) पिता की जगह रात ड्यूटी करने शिक्षा भवन पहुंचा था। विनय इस बार हाईस्कूल में फेल हो गया था। मंगलवार सुबह पिता को बेटा सीईओ कार्यालय परिसर में पंखे से लटका मिला। दरोगा अनंत राणा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व शव को निकाल लिया गया था। मृतक के पिता से पूछताछ करने के बाद शव का पंचनामा भरा गया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
कोट
चौकीदार मनोज कुमार रात में शिक्षा भवन की निगरानी करता है। मनोज कुमार ने ही बेटे को फंदे से लटका देखा। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसी पुरोहित, सीईओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें