मंच (चंपावत)। जीआईसी मंच में भारतीय भाषा समर कैंप का आयोजन जारी है। समर कैंप में मंच क्षेत्र के बालक-बालिकाएं विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कैंप के दौरान प्रतिदिन भाषाई, सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से भाषा, संस्कृति और रचनात्मक क्षमताओं को निखारने का अवसर प्रतिभागियों को मिल रहा है। प्रधानाचार्य गिरीश नाथ के मार्गदर्शन में आयोजित समर कैंप संचालन में अध्यापक राकेश चंद्र शर्मा, नरेंद्र रावल और अशोक कुमार तिवारी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। संवाद