फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घुघुती माला पहनकर बच्चों ने जताई खुशी

Tue, 14 Jan 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट/चंपावत। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने घुघुती की माला पहनकर कौओं को बुलाया। मकर संक्रांति को लेकर बच्चों में सुबह से ही काफी उत्साह देखा गया। बच्चे गले में घुघुती की माला डालकर काले कौवा काले घुघुती माला खा ले गीत गुनगुनाते कौवों को बुलाते रहे। चंपावत जिला मुख्यालय में भी मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान घरों में कई तरह पकवान बनाए गए। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कौओं के लिए छत पर खाद्य सामग्री रखी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें