बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी स्थित गुडशैफर्ड एग्रीकल्चरल मिशन स्ट्रांग फार्म में मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा बड़े दिन के कार्यक्रम भी किए गए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने किया।
मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल के प्रांगण में मंगलवार देर शाम अतिथियों के स्वागत के बाद प्रार्थना एवं स्वागत गीत हुआ। प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन ने विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। स्कूल के चेयरमैन क्लिफ्टन शिप्वे ने स्कूल, स्ट्रांगफार्म एवं अनाथालय के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों ने डांस, फैंसी ड्रेस, क्रिसमस पर अंग्रेजी में नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, नेपाल के लोकगीत एवं डांस के अलावा देश के 28 राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
संचालन अनुराग चंद्रा, शशि सोराड़ी, फिलिप्स जार्ज, महिमा राणा, कार्तिकेय काराकोटी ने किया। स्कूल के सचिव युजिन जार्ज ने आभार जताया। इस दौरान टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (विद्युत) राजिल व्यास, एनएचपीसी के विधि अधिकारी वरिष्ठ प्रबंधक सुदर्शन कुमार, एसएसबी के एसी अभिनव तोमर, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, देवेंद्र गुरूंग, व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, सीएम कार्यालय के राजपाल चौहान, जीवन सिंह नेगी, शशांक पांडे आदि मौजूद थे।