फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास केंद्र में रह रहीं बालिकाओं का कस्तूरबा विद्यालय में होगा प्रवेश

विज्ञापन
चंपावत में चाइल्ड लाइन एडवाइजरी बोर्ड की पहली बैठक में में मौजूद अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। डीएम एसएन पांडेय ने बनबसा के उज्जवला पुनर्वास केंद्र में दो सालों से रह रहीं बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी विद्यालय में प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिए हैं। चाइल्ड लाइन अनुश्रवण बोर्ड की पहली बैठक में उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को इस संबंध में कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चाइल्ड लाइन अनुश्रवण बोर्ड का कार्य विभिन्न विभागों और चाइल्ड लाइन के बीच समन्वय बनाना है। उन्होंने बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को विभाग की योजनाओं का जरिए प्रचार-प्रसार कराने को कहा। उन्होंने बताया कि अनुश्रवण बोर्ड की साल में कम से कम दो बैठकें आयोजित की जाएंगी। बैठक में एडीएम टीएस मर्तोलिया, मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, सीएमओ डाँक्टर आरपी खंडूरी, मीनाक्षी नौटियाल, संतोषी, जानकी राणा, प्रकाश चंद्र, मीरा रावत, पूजा लोहनी, शैलजा गड़कोटी, ललिता बोहरा, अर्चना लोहनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें