मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अगस्त को जिले के भ्रमण पर रहेंगे। डीएम नवनीत पांडे ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11:55 बजे दुबचौड़ा में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर 12:15 बजे रामलीला मैदान दुबचौड़ा पहुचेंगे और आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
इसके बााद दोपहर 2:15 बजे रामलीला मैदान दुबचौड़ा से अस्थायी हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर टनकपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री तीन बजे स्टेडियम मैदान टनकपुर में पहुंचेंगे जहां से कार से प्रस्थान कर गांधी मैदान टनकपुर पहुचेंगे और रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
ये भी पढ़ें...Lokayukta: उत्तराखंड को जल्द मिलेगा लोकायुक्त, कवायद शुरू, कमेटी तीन नामों की करेगी सिफारिश
इधर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर डीएम नवनीत पांडेय और एसपी देवेंद्र पींचा ने दुबचौड़ा स्थित अस्थायी हेलीपैड और रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, चिकित्सा और अन्य सुविधाएं मौजूद रखने के निर्देश दिए।
वहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, मुकेश महराना, सुरेश सिंह बिष्ट, महेश पंगरिया, खुशाल बोहरा, अशोक बिष्ट, तहसीलदार ज्योति धपवाल समेत लोनिवि के अवर अभियंता प्रमोद खर्कवाल, आशीष धर्मशक्तू आदि थे।