फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मुख्यमंत्री धामी ने किया सीएलसी केंद्र का उद्घाटन

Thu, 31 Aug 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में पं. दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पालिका की ओर से निर्मित सीएलसी (नगर आजीविका केंद्र) का विधिवत पूजापाठ के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएलसी के माध्यम से रोजगार के अवसर बढेंगे। यह केंद्र नागरिकों को कुशल कामगार और कामगार सेवा मुहैया कराने के साथ ही बाजार और सूचना का उचित माध्यम बनेगा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, सभासद कपिल उप्रेती, तुलसी कुंवर, सविता बिष्ट, हसीब अहमद, योगेश पांडेय थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें