लोहाघाट में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को मास्क, सेनेटाइजर वितरित करते चेयरमेन गोविंद वर्मा?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के बीच अपनी परवाह किए बगैर सरकारी खाद्यान्न का वितरण कर रहे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को चेयरमैन गोविंद वर्मा की ओर से मास्क, ग्लब्ज और सेनेटाइजर वितरित किए गए। चेयरमैन ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने के साथ गल्ला विक्रेताओं और उनके परिवार को कोरोना वारियर घोषित कर उनका बीमा कराने की बात कही। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता सुरेश जोशी, सुमन माहरा, संदीप सार्की, चंद्रमोहन जोशी आदि ने सहयोग के लिए चेयरमैन के प्रति आभार जताया। संवाद