फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अराजक तत्वों ने तोड़े स्कूल कार्यालय कक्ष के ताले

Wed, 24 May 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के जीआईसी सुंई में अराजकतत्वों ने टटोली विद्यालय की अलमारियां। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज सुंई में अराजक तत्वों ने कार्यालय कक्ष का ताला तोड़कर ढाई हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अराजक तत्वों ने विद्यालय अभिलेखों को भी नुकसान पहुंचाया है। प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजेंद्र राम टम्टा ने बताया कि जब वह 23 मई की सुबह विद्यालय पहुंचे तो उन्हें विद्यालय के कार्यालय कक्ष का ताला टूटा मिला। कमरे में अलमारियों के दरवाजे खुले थे। छात्रों की मई में जमा की गई करीब ढाई हजार रुपये की फीस भी अराजक तत्व चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि विद्यालय में रात्रि चौकीदार रहता है लेकिन चौकीदार के 22 मई को अवकाश में होने से वहां कोई मौजूद नहीं था। प्रधानाचार्य ने लोहाघाट थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों को पकडने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें