फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने तीन वाहनों के शीशे तोड़ डाले

विज्ञापन
चंपावत जिला मुख्यालय में अराजक तत्वों की ओर से क्षतिग्रस्त किया गया पिकअप वाहन। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में अराजक तत्वों ने रविवार की रात में तीन वाहनों के शीशे तोड़ डाले। जीजीआईसी चौराहे पर खड़ी पिकअप वाहन के साथ बिलियाचौड़ में ममता बेकरी के पास खड़ी अल्टो कार, जीआईसी के पास खड़ी एक कार के भी अराजक तत्वों ने शीशे तोड़ डाले। पिकअप स्वामी अमर सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी है। उनका कहना है कि चंपावत बाजार में जगह-जगह सीसीटीवी लगने के बावजूद भी अराजक तत्व सक्रिय हैं। पुलिस विभाग इन अराजक तत्वों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। वहीं, बाजार चौकी प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि दिन में एक पिकअप वाहन के शीशे तोड़ने की सूचना मिली थी, जिसकी छानबीन की जा रही है। शीघ्र अराजक तत्वों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें