फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव
पाटी क्षेत्र की वारदात, आत्महत्या की जताई जा रही है आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटी (चंपावत)। पाटी क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। वारदात से परिवार में सदमे में है। खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पाटी क्षेत्र की 17 साल की एक किशोरी का शव मंगलवार शाम उसके घर के भीतर फंदे से लटका मिला। किशोरी घर में अकेली ही थी और उसकी मां घास काटने जंगल गई थी। परिवार में किशोरी के अलावा उसकी मां ही है।घर लौटने पर मां के जरिये ग्रामीणों और पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पाटी के थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद और अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। थानेदार ने बताया कि बारहवीं में पढ़ने वाली किशोरी के खुदकुशी की बात सामने आ रही है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पोस्टमार्टम बुधवार को लोहाघाट में कराया जाएगा।