टनकपुर-चंपावत एनएच पर स्वाला के पास मलबा आने से बंद हो गया। बुधवार सुबह बारिश से स्वाला के पास जगह-जगह मलबा आना से मार्ग बंद हो गया। इससे टनकपुर और चंपावत को आने जाने वाले कई वाहन फंस गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने टनकपुर से आने वाले वाहनों को ककराली गेट पर रोक दिया। जबकि चंपावत से आ रहे वाहनों को स्वाला से कई किमी पहले रोक दिया।