फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक के बाद अब विधायक गहतोड़ी की भी फेसबुक आईडी हैक

विज्ञापन
चंपावत के विधायक कैलाश गहतोडी़। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक केसी पुनेठा के बाद अब चंपावत के मौजूदा विधायक कैलाश गहतोड़ी की भी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है। साइबर ठग ने आईडी हैक करने के बाद आपत्तिनजक पोस्ट भी डाली है। इस आपत्तिजनक पोस्ट से ही आईडी हैक होने का पता चला। पता चलने के बाद आईडी हैक होने की जानकारी विधायक गहतोड़ी ने सोमवार को खुद ही दी। साथ ही उन्होंने बताया कि आईडी का पासवर्ड भी बदल लिया है। सोशल मीडिया के जरिए विधायक गहतोड़ी ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई थी, इसका पिछले कुछ दिनों से उनके संज्ञान के बगैर गलत इस्तेमाल हो रहा था। अपने नाम से हुई एक आपत्तिजनक पोस्ट को देखकर उन्हें इसका पता चला। इसके बाद उन्होंने इस आईडी का पासवर्ड भी बदल दिया है। अलबत्ता विधायक ने इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई की कोई बात नहीं कही है। बता दें कि इससे पूर्व 13 अप्रैल को पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक व लोहाघाट निवासी केसी पुनेठा की आईडी भी साइबर ठगों ने हैक कर दी थी। 18 अप्रैल को लोहाघाट के ल्यूनघर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महेश पाठक की फेसबुक आईडी को हैक कर रुपयों की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें