शनिवार की सुबह सूर्यदेव के दर्शनों के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद ओलों की बरसात हुई। ओले थमे, तो तेज बारिश हुई। बारिश का ये सिलसिला दोपहर बाद रुक-रुक कर कई बार हुआ। दिनभर में करीब पांच मिलीमीटर बारिश हुई। ओलावृष्टि और बारिश से जन-जीवन काफी देर तक अस्त-व्यस्त रहा। बाजार में भी आवाजाही पर असर पड़ा। वाहनों का आवागमन भी काफी कम रहा।