फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत को एक और एसीएमओ मिले

Sun, 21 May 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले को एक और सहायक मुख्य चिकित्साधिकारी मिलेंगे। उप जिला अस्पताल हल्द्वानी के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर भट्ट को चंपावत के एसीएमओ की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव अमनदीप कौर ने 19 मई को ये आदेश जारी किए हैं। चंपावत में इससे पूर्व दो एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी और डॉ. इंद्रजीत पांडेय हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले को एक डॉक्टर भी मिलेगा। उप जिला अस्पताल हल्द्वानी के अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. पूरन सिंह खोलिया को चंपावत जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। डॉ. खोलिया जिला अस्पताल में दूसरे अस्थिरोग विशेषज्ञ होंगे। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि अभी किसी ने भी नए पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें