लोहाघाट में पशु पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ करते पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा । स्रोत:
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के ग्राम पंचायत पाटन पाटनी में चंपावत जिले के पहले पशु पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ हो गया है। पशु पुनर्वास केंद्र में घायल, बीमार पशुओं का निशुल्क इलाज किया जाएगा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने निष्काम पशु पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नगर में युवाओं की ओर एक सराहनीय प्रयास है। पेशे से मल्टीनेशल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत किशोर सिंह बिष्ट और अनिता बिष्ट ने अपने निजी खर्चों से 15 नाली भूमि लीज में लेकर केंद्र की शुरुआत की है। किशोर बिष्ट ने बताया कि केंद्र में घायल, बीमार पशुओं को उपचार दिया जाएगा साथ ही आवारा निराश्रित पशुओं को आश्रय प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर एलएम जोशी, मदन कलौनी, दिनेश बिष्ट, मोहित मेहता, सौरभ, विजय आदि मौजूद रहे।