गांधी जयंती राष्ट्रीय अवकाश पर खुली दुकानों के चालान काटने पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीआर सेल स
टनकपुर (चंपावत)। गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश के बाद भी खुले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ श्रम विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 प्रतिष्ठानों का चालान काटा। श्रम विभाग की इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों और श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीआर सेल के बीच कहासुनी भी हुई। व्यापारियों का कहना था कि विभाग की ओर से व्यापारियों को दुकानें बंद रखने के लिए पहले सूचित करना चाहिए था लेकिन श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने उनकी एक नहीं सुनी और खुले मिले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी। संवाद