फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: उत्तराखंड के मूल निवासियों के नही बन रहे प्रमाण पत्रः सामंत

Fri, 14 Jul 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सामंत। संवाद 
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सामंत ने भाजपा सरकार को प्रत्येक क्षेत्र में नाकाम बताया है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से निर्धन वर्ग के आगे दो वक्त के भोजन की व्यवस्था करना नामुमकिन हो गया है। सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रण करने में नाकाम साबित हो रही है। गजेंद्र सामंत ने कहा कि राज्य सरकार पलायन रोकने में नाकाम हो रही है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। कार्यालयों में समय पर कार्य नही हो पा रहे हैं। प्रमाण पत्र बनाने में नियमों के बदलाव से नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें