फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीएम के जिले में 50 दिन बाद तय हुए सीईओ

Tue, 21 Nov 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन क्षेत्र वाले जिले में पूरे 50 दिन बाद शिक्षा विभाग के मुखिया का नाम तय हो गया है। यह पद एक अक्तूबर से खाली था। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक मेहरबान सिंह बिष्ट को चंपावत का जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) के पद पर तैनाती दी गई है। साथ ही उन्हें मुख्य शिक्षाधिकारी का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है। सचिव रविनाथ रामन ने 20 नवंबर को ये आदेश जारी किए हैं। मेहरबान सिंह बिष्ट अगले दो दिन में नए दायित्व को संभालेंगे।
विज्ञापन

चंपावत के सीईओ आरसी पुरोहित 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद से पहली अक्तूबर से चंपावत जिले का शिक्षा विभाग अधिकारीविहीन है। एक भी जिला स्तरीय अधिकारी नहीं है। सीईओ, डीईओ (प्रारभिक शिक्षा) और डीईओ (माध्यमिक शिक्षा) सभी पद पिछले 50 दिन से खाली हैं। फिलहाल जिले के मुख्य शिक्षाधिकारी का प्रभार 41 किलोमीटर दूर पाटी के खंड शिक्षाधिकारी भारत जोशी को दिया गया है। उनके पास अपनी मूल जिम्मेदारी के अलावा पहले से ही चंपावत के बीईओ, उप शिक्षाधिकारी और पाटी के उप शिक्षाधिकारी का दायित्व भी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें