टनकपुर (चंपावत)। सीडीओ जीएस खाती ने नगर पालिका का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार को समीक्षा बैठक के बाद पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल 1.46 करोड़ रुपये की लागत से पंचमुखी गौशाला निर्माण की प्रगति, गांधी मैदान के 1.15 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण, पार्किंग स्थल के प्रथम तल में 77.83 लाख से सभा कक्ष समेत अन्य विकास कार्यों की जानकारी सीडीओ को दी। बताया कि 40 लाख रुपये से रजत जयंती पार्क बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इस दौरान ईओ, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद