फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विधायक के पूर्व पीआरओ के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज

Wed, 27 Sep 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों के साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज करने और धमकाने के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक के पीआरओ रहे शत्रुघ्न कोठारी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि वार्ड पांच मीना बाजार निवासी प्रमोद रत्नाकर पुत्र विनोद कुमार ने बनबसा निवासी शत्रुघ्न कोठारी पुत्र केशव दत्त कोठारी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आरोपी ने गत 20 सितंबर को उसके अलावा नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों और समाज के लोगों से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर शत्रुघ्न कोठारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि आरोपी कोठारी चंपावत के पूर्व विधायक के पीआरओ भी रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें