फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुबह दर्ज हुआ केस, शाम को दबोचे गए बैटरी चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चोरी के एक मामले में कोतवाली पुलिस को चंद घंटों में बड़ी कामयाबी मिली है। चंपावत में आठ सोलर स्ट्रीट लाइट की बैटरी चोरी होने की रिपोर्ट रविवार सुबह दर्ज हुई और शाम होने तक इस मामले का खुलासा भी हो गया। पुलिस ने शहर से लगे एक गांव से सोलर स्ट्रीट लाइटों की बैटरी चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही बैटरी भी बरामद कर लीं हैं।
विज्ञापन

चंपावत से सटे चौड़ासेटी गांव में विकासखंड के माध्यम से कुछ समय पहले सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं थीं इनमें से आठ स्ट्रीट लाइट की बैटरी शुक्रवार रात चोरी हो गई। ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी की शिकायत पर रविवार सुबह चोरी का केस दर्ज हुआ। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने छह घंटे में चोरी की घटना का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव के ही रमेश सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने एक-एक कर आठ बैटरी निकाली और चंपावत के कबाड़ी कमर अली पुत्र अकबर अली निवासी नवादा, रामपुर को 800-800 रुपये में बेच दीं। पुलिस ने चोरी हुई आठों बैटरियों को बरामद कर लिया है साथ ही दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली जांच टीम में ललित पांडेय के नेतृत्व में दरोगा निर्मल लटवाल, बलवंत सिंह और दीवान नाथ शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें