टनकपुर (चंपावत)। कहासुनी के दौरान पिता के ऊपर गरम पानी उड़ेलने वाले आरोपी पुत्र के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। नगर के वार्ड संख्या पांच नई बस्ती निवासी गौरव बोहरा ने रविवार की शाम को पिता संजय सिंह बोहरा के साथ हुई कहासुनी के दौरान गुस्से आकर उन पर गरम पानी उड़ेल दिया था। इससे पिता का सीना, गला समेत शरीर का करीब 35 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। इधर कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर उसके पुत्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद