बनबसा में कैंडल मार्च निकालते लोग। संवाद
बनबसा। पिथौरागढ़ की नन्ही परी को न्याय दिलाने के लिए मातृशक्ति, युवा शक्ति और बुजुर्गों ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च पाटनी तिराहा, बैंक ऑफ बड़ौदा होते हुए वापस पाटनी तिराहे तक निकला गया। कार्यक्रम संयोजक मनोज कश्यप ने बताया जनता लाडली को न्याय दिलाने के लिए एक साथ सड़कों पर उतरी। इसमें सभी दलों के लोग शामिल रहे। थानाध्यक्ष के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। यहां केसर सिंह खोलिया, हेम जोशी, ललित कुंवर, विक्रम बोरा, पीयूष थपलियाल, सावन चंद आदि रहे। संवाद