फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा छावनी में अग्निवीर भर्ती रैली: दौड़ते समय अभ्यर्थी गिरकर घायल, दाएं पैर में आई चोट; उपचार जारी

Fri, 27 Nov 2026 05:35 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

बनबसा छावनी में अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन दौड़ के दौरान पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना निवासी अभ्यर्थी कमल गिरकर घायल हो गया, जिसके दाएं पैर में चोट आई है और उसे उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में युवा कमल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बनबसा छावनी में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन भी दौड़ते समय एक अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। अभ्यर्थी के दाएं पैर में चोट आई है।

उप जिला अस्पताल के डॉ. प्रिंस माहेश्वरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह भर्ती रैली में दौड़ के दौरान घायल पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना निवासी अभ्यर्थी कमल को अस्पताल लाया गया। उसके दाएं पैर में चोट आई है। उसका उपचार किया जा रहा है। घायल अभ्यर्थी ने बताया कि दौड़ में करीब 96 अभ्यर्थी शामिल थे। इसी दौरान दौड़ते समय अचानक वह गिर गया। बृहस्पतिवार को भी दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी घायल हो गया था, जिसका अस्पताल में उपचार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें