बनबसा (चंपावत)। बनबसा के बमनपुरी स्थित मैक्टन स्ट्रांग स्कूल प्रांगण में ग्रामीण प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन केनाल इलेवन और फागपुर इलेवन के बीच मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कबीरा टूर एंड ट्रेवल स्वामी कविंद्र ज्याल ने किया। मैन आफ द मैच केनाल के गब्बर को 25 गेंदों में 49 रन बनाने के लिए दिया गया। सोमवार को केनाल की टीम ने 12 ओवरों में 107 रन बनाए। फागपुर की टीम 66 रन ही बना सकी। निर्णायक सुनील मार्क और पर्वत सिंह रहे। स्कोरिंग अविनाश कुमार ने की। आंखों देखा हाल जैक जाॅनसन, धर्मेंद्र पाल, जंग बहादुर थापा और जग्गी चंद ने सुनाया। इस दौरान निदेशक क्लिफ्टन शिप्वे, सचिव युजिन जार्ज, पूर्व प्रधान गिरनारी लाल, एमोस चंद, माईका डेविड कश्यप आदि ने सहयोग दिया।