बाराकोट क्षेत्र में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने शनिवार को बाराकोट क्षेत्र में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया। विधायक ने बाराकोट के झिरकुनी, छुलापें, रावलगांव, पड़ासोंसेरा, ढटीगांव, रैघांव, बैड़ाओड़ आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों ने विधायक के सम्मुख पानी, मंदिर निर्माण, खेल मैदान बनाने, आवासीय भवन दिलाने आदि मांगें रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान गांवों में विभिन्न विकास कार्य विधायक निधि से कराने की घोषणा भी की। विधायक ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने और गांवों के असहाय, निर्धन, विधवा, दिव्यांग लोगों को रजाई वितरण के लिए सूची बनाने को कहा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय, ज्येष्ठ उपप्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, चंद्रशेखर बगौली, मदन जोशी, नवीन सिंह आदि रहे।