फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी के पास जंगल में लगी आग

Mon, 07 Mar 2016 10:34 PM IST
बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
जंगल में अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सेना छावनी के पास सोमवार को जंगल में आग लग गई। सेना ने प्रशासन को सूचित किया। तभी दमकल ने आग पर काबू पाया। सेना छावनी के पश्चिमी छोर के जंगल में आग की लपटें उठीं। जिसे देखकर 23 मराठा लाइट इनफैंट्री के अधिकारियों ने प्रशासन को घटना की सूचना दी। जिस पर प्रशासन ने टनकपुर और एनएचपीसी से दमकल मंगा कर आग बुझा दी।
विज्ञापन

सेना के अधिकारियों की सूझबूझ के चलते बेशकीमती साल के जंगल को बचा लिया गया। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि पतझड़ के कारण सूखे पत्तों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया था। उन्होंने बताया कि जंगल में आग बुझा दी गई है। फिलहाल वन संपदा के अलावा किसी दूसरे नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। इस मौके पर सेनाधिकारियों के अलावा एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एसआई बीएस सम्मल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें