चंपावत के जीआईसी मूलाकोट में विधिक साक्षरता शिविर में मौजूद छात्र-छात्राएं।
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को जीआईसी मूलाकोट में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें पीएलवी केशर सिंह फर्त्याल और प्रवक्ता जगदीश प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। उन्होंने समेकित बाल संरक्षण योजना, बाल विवाह अधिनियम, बाल श्रम अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम और नशामुक्ति के लिए बने प्रावधान बताए। प्रधानाचार्य रमेश सिंह की अध्यक्षता में प्रदीप गहतोड़ी ने संचालन किया।
राशि बोहरा अध्यक्ष और करन सिंह सेनापति चुने गए
चंपावत। सरस्वती शिशु मंदिर मादली में शिशु भारती गठित किया गया। इसके लिए लोकतांत्रिक ढंग से मतदान से पदाधिकारी चुने गए। इसमें राशि बोहरा अध्यक्ष, भारती बोहरा उपाध्यक्ष, यामिनी चौधरी मंत्री, माही उपमंत्री, करन सिंह रावत सेनापति, तन्मय माहरा सह सेनापति, आयुशी चौधरी वंदना प्रमुख, पावन्या बिनवाल वंदना सहायक, पंकज बिनवाल खोया-पाया प्रमुख, चित्रा जोशी सहायक, जयंत बिष्ट खेल प्रमुख, रिद्धिमा भट्ट सहायक, तुलसी प्रसाद शर्मा भोजन प्रमुख और युवराज चौधरी सहायक चुने गए। प्रधानाचार्य हीराबल्लभ उप्रेती ने पदाधिकारियों को दायित्व बोध करा आशीर्वाद दिया। इस प्रक्रिया में शिशु भारती प्रमुख आचार्य शंकर दत्त भट्ट, नवीन चंद्र पांडेय, मीना तड़ागी, सीमा बोहरा, दीपा गहतोड़ी, दीक्षा चौधरी, ममता बोहरा ने सहयोग प्रदान किया।