फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: परदेस जाणा ले पहाड़ छूटि ग्यो...

Mon, 19 Aug 2024 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सुंई बिशुंग के वायुरथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई बिशुंग के प्रसिद्ध वायुरथ महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक, खेलकूद, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जीआईसी के प्रधानाचार्य और महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे की रचित मन की आवाज पुस्तक का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव समिति अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक संध्या में बनबसा से दल नायक राजेंद्र मेहता के नेतृत्व में आई जय भूमिसेन थारू उत्थान समिति के कलाकारों ने नंदा राजजात के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने परदेस जाना ले पहाड़ छूटि ग्यो, मोतिया बल्द, घस्यारी नृत्य और लोक गायिका ज्योति जोशी ने घास काटलु इजू ऊंचा डाना मा गीत की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक अपने स्थानों में झूमने को मजबूर हो गए। महोत्सव समिति ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर संरक्षक सचिन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, मदन पुजारी, गौरव डुंगरिया, हयात सिंह, डॉ. महेश ढेक, पप्पू ओली, योगेश ओली आदि मौजूद रहे।



मैराथन में रोहित ने बाजी मारी

लोहाघाट। सुंई बिशुंग के वायुरथ महोत्सव में स्व. संजय चौबे स्मृति मैराथन हुई। इसमें रोहित अधिकारी, मनीष कुमार, अमित कुमार, सचिन नाथ, पवन बोहरा, साहिल करायत, सुमित कुमार, कपिल कुमार, आदित्य, हर्षित सगटा, विवेक जुकरिया, कोमल पांडेय, दीपक पांडेय और वैभव पहले 14 स्थानों में रहे। सभी प्रतिभागियों को दीपक चौबे, मथुरा दत्त चौबे और देव डांगरों ने नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन



रक्तदान शिविर 14 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ

लोहाघाट। सुंई बिशुंग के वायुरथ महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आईटीबीपी, पुलिस और स्थानीय लोगों ने 14 यूनिट रक्त दान किया। समिति के अध्यक्ष चौबे ने सभी रक्तदान दाताओं का आभार जताया। कहा कि इस रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बचाने में काफी मदद मिलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें