फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेंदुए का खौफ कम करने के लिए झाड़ियों का किया कटान

Sat, 06 Dec 2025 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बांस बसवाड़ी के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के पास उगी झाड़ियां काटते बीडीसी। स
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। ग्राम पंचायत बांस बसवाड़ी में कई दिनों से तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों और बच्चों में खौफ बढ़ता जा रहा था। तेंदुए ने पशुपालकों के मवेशियों को भी मौत के घाट उतर दिया था। इस समस्या को देखते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य नैन सिंह मेहता ने अकेले ही राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के पास लंबे समय से उग आई झाड़ियों और का कटान किया। बच्चे घास और उगी झाड़ियों के बीच भय के माहौल में पढ़ाई कर रहे थे। विद्यालय के चारों ओर झाड़ियों से आवाज आने पर बच्चे डर रहे थे। झाड़ियां जंगली जानवरों के लिए पनाहगार हो रहीं थीं। उनकी इस पहल को विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों ने सराहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें