टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के पास खराब रोडवेज की बस। संवाद
चंपावत। उत्तराखंड परिवहन निगम की लोहाघाट डिपो की बस धौन और स्वांला पास खराब हो गई। यात्री एक घंटे तक परेशान रहे। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया।
लोहाघाट डिपो की बस (यूके 03/सीए 3267) रविवार सुबह नौ बजे लोहाघाट से हल्द्वानी जा रही थी। 28 किलोमीटर आगे धौन और स्वांला के बीच करीब 11ः30 बजे बस में खराबी आ गई। चालक किशन सिंह ने खामी को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन बस ठीक नहीं हो सकी। एक घंटे के इंतजार के बाद थक हार कर बस में सवार दस यात्री दूसरे वाहन से भेजे गए। लोहाघाट के सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा ने बताया कि बाद में लोहाघाट डिपो से तकनीकी कर्मी को भेज बस की खामी को दूर कर लिया गया। 2023 में अब तक टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर 17 बस बीच मंझधार में यात्रियों का साथ छोड़ चुकी हैं।