फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार यात्रियों को ले जा रही बस भिंगराड़ा में खराब

विज्ञापन
भिंगराड़ा के पास खराब हुई रोडवेज की बस। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चार यात्रियों को लेकर रीठा साहिब से हल्द्वानी जा रही रोडवेज की बस बृहस्पतिवार को भिंगराड़ा में खराब हो गई। इसके चलते बस में सवार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। लोहाघाट से आई तकनीकी टीम ने बस की खामी को दूर कर करीब दो घंटे बाद इसे आगे भेजा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लोहाघाट डिपो की बस बृहस्पतिवार सुबह सात बजे रीठा साहिब से हल्द्वानी जा रही थी। 15 किलोमीटर दूर जाकर बस अचानक खराब हो गई। बस के चालक सतीश जोशी और परिचालक दीवान राम ने खामी दूर करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर लोहाघाट डिपो के अधिकारियों को सूचित किया।
डेढ़ घंटे बाद 40 किमी दूर लोहाघाट से तकनीकी टीम पहुंची। 30 मिनट बाद बस की गड़बड़ी दूर की जा सकी। बताया गया कि बस एयरलॉक कर गई थी। बस में चार यात्री थे। इस साल अब तक 15 बसें रास्ते में खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें