फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

Sat, 25 Feb 2023 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड के पास अवैध रूप से बनाए जा रहे भवन को सीज करते राजस्व कर्मी। - फोटो : लोहाघाट पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड के पास अवैध रूप से बनाए जा रहे भवन को सीज करते राजस्व कर्मी।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशासन की ओर से नगर में अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसना फिर से शुरू कर दिया है। जिसके तहत प्रशासन की टीम ने नगर के पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड में युवा कांग्रेस नेता की ओर से बनाए जा रहे भवन को सीज कर दिया है। प्रशासन अन्य अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की तैयारी कर रहा है। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने बताया कि एसडीएम रिंकू बिष्ट के निर्देश पर पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड के पास यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चिराग फत्र्याल के सरकारी भूमि में अवैध अतिक्रमण कर बनाए जा रहे मकान को सीज कर दिया है। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमणकारी को पूर्व में भी अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर दो बार नोटिस जारी किया गया था। लेकिन अतिक्रमण हटाने के बजाय उसे और बढ़ाया जा रहा था। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमणकारी के निर्माणाधीन भवन को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। टीम में थाना प्रभारी मनीष खत्री, राजस्व निरीक्षक महेंद्र ङ्क्षसह चौडिया, राजस्व उप निरीक्षक राकेश पंगरिया, सलमान, अशोक विश्वकर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें