फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 स्थानों पर लगेंगे बीएसएनएल के मोबाइल टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले की 43 ग्राम पंचायतों को जल्द ही मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से 18 स्थानों पर फोर-जी सुविधा वाले मोबाइल टावरों के निर्माण के लिए सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। नए टावरों की स्थापना से नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश, गुमदेश क्षेत्र के अलावा दूरस्थ तल्लापाल विलौन, लधियाघाटी क्षेत्र के लोगों को आसानी से मोबाइल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
विज्ञापन

चंपावत जिले के सीमांत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मोबाइल नेटवर्क की कमी रही है। इस कारण जहां ग्रामीण नेपाली सिम का प्रयोग करने के लिए मजबूर हैं वहीं यह राष्ट्र की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहा था। बीएसएनएल के जेटीओ विजय बहादुर के अनुसार केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर जिले की पूर्णागिरि तहसील में डांडा, ककनई, बुडम, कठौल, मथियाबांज, तलियाबांज, गंगसीर, पोथ, कालीगूंठ, कौली कुलाड़ी, चंपावत तहसील अंतर्गत स्यूंतोला, मौनपोखरी, पिनाना, लड़ाबोरा, घुरचुम, खटोली, कांडा, तल्लादेश गांवों में मोबाइल नेटवर्क की स्वीकृति मिल चुकी है जिसके बाद बीएसएनएल की ओर से नए मोबाइल टावर लगाने के लिए सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।
एनएच सहित तीन मोटर मार्गों पर मिलेगी हाई इंटरनेट की सुविधा
चंपावत। जिले में बीएसएनएल के 18 नए मोबाइल टावरों के अलावा टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच सहित तीन मोटर मार्गों में यात्रियों को मोबाइल सुविधा के साथ ही हाई इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी इनमें टनकपुर-जौलजीबी रोड, सूखीढांग डांडा मीडार रोड भी शामिल है। यहां पर यात्रा के दौरान यात्री हाई स्पीड इंटरनेट का प्रयोग कर पाएंगे। संवाद
विज्ञापन

पर्यटकों को मिलेगा मोबाइल नेटवर्क सुविधा का लाभ
चंपावत। जिले में बीएसएनएल के 56 टावर पहले से काम कर रहे हैं। ऐसे में 18 और नए मोबाइल टावरों की स्थापना से पर्यटकों को मोबाइल नेटवर्क सुविधा का लाभ मिल सकेगा। मां पूर्णागिरि मंदिर, गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब, ऐड़ी ब्यानधुरा, श्यामलाताल आदि क्षेत्रों में मजबूत दूरसंचार तंत्र से क्षेत्र में ई-कामर्स, डिजिटल शिक्षा, वित्तीय समावेशन आदि को भी बढ़ावा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें