फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खनन कारोबारी को गोली मारने के आरोप में भाई गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। थाना क्षेत्र के खनन कारोबारी दीपक सिंह बिट्ठल को गोली मारने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया तीन आरोपियों में कारोबारी के भाई आरोपी राजीव सिंह को घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि भतीजा और भाभी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


आरोप है कि आठ जुलाई को नायकगोठ निवासी खनन कारोबारी बिट्ठल को उसके भतीजे आरोपी कार्तिक के अपने पिता राजीव और मां दीपा के उकसावे पर गोली मार कर घायल कर दिया था। इस मामले में कारोबारी की पत्नी प्रेमा सिंह ने कोतवाली पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, बताया गया कि घायल कारोबारी का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें