चंपावत के विश्राम घाट में केंटर पलटने से लगा जाम।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विश्राम घाट के समीप एक केंटर वाहन का ब्रेक फेल होने से एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई। पुलिस के अनुसार विश्राम घाट में सोमवार को केंटर संख्या यूके 05 सीए 1854 का ब्रेक फेल होने से वह सड़क किनारे खड़ी पिकप वाहन संख्या यूके 05 सीए 0081 बाल बाल बच गई। बताया जाता है कि मार्ग में शिवालया कंपनी की ओर से खराब मशीन को बीच रोड पर खड़ा किए जाने की वजह से केंटर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क पर पलट गया। संवाद