चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में बैठक करते प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षक।
- फोटो : amar ujala
जिले के बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षितों ने देहरादून में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने राज्य सरकार से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है। मंगलवार को गोरलचौड़ मैदान में आयोजित प्रशिक्षित बेरोजगार शिक्षकों की बैठक में जिले में बीपीएड और एमपीएड प्रशिक्षितों का नया संगठन बनाए जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 12 और 13 मार्च को देहरादून में होने वाले आंदोलन में प्रतिभाग करने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि शिष्टमंडल ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें प्रशिक्षितों की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता संगठन के नरेश जोशी, संचालन सत्येंद्र गोस्वामी ने किया। इस मौके पर शंकर जोशी, संतोष सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, सुषमा बिष्ट, भूपेंद्र गोस्वामी, सुरेश जोशी, प्रकाश भट्ट, लोक सिंह पुजारी, महेंद्र कार्की, अशोक तड़ागी आदि मौजूद रहे।