फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनबसा जीजीआईसी का परीक्षाफल रहा शतप्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जीजीआईसी बनबसा का हाईस्कूल एवं इंटर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य गीता चंद ने बताया कि हाईस्कूल में 19 परीक्षार्थियों में से सभी छात्राएं पास हुईं। इनमें से 11 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, आठ ने द्वितीय श्रेणी पाई। काजल चंद ने 79, अंजलि कांत ने 76.6 एवं यास्मीन ने 76 प्रतिशत अंक पाए। इंटर में 32 में सभी छात्राएं पास हुईं, इनमें से 16 छात्राएं प्रथम, 15 द्वितीय, एक ने तृतीय श्रेणी पाई है। मानसी चंद ने 82, रोशनी महर ने 80 एवं ललिता जोशी ने 72.2 प्रतिशत अंक पाए। शारदा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का परीक्षाफल 65 एवं इंटर का 78 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य विमल मिश्र ने बताया कि 73 परीक्षार्थियों में से 47 पास हुए, इनमें से तीन ने प्रथम श्रेणी पाई, जबकि इंटर में 65 में से 50 पास हुए। इनमें से सात परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी पाई। पूर्णागिरि इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का परीक्षाफल 58.97 प्रतिशत एवं इंटर का 90.57 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य नितिन राजपूत ने बताया कि हाईस्कूल में 117 में से 69 एवं इंटर में 92 में से 80 परीक्षार्थी पास हुए हैं। शहीद उत्तम चंद विद्यामंदिर का हाईस्कूल का परीक्षाफल 94 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट ने बताया कि 35 परीक्षार्थियों में से 33 ने सफलता हासिल की। इनमें से 18 प्रथम, 12 द्वितीय एवं तीन तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं। छात्रा हिमानी बोरा ने 93.4 प्रतिशत अंक लाकर जिले में चौथा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें