फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्पावत: प्रवक्ता कमला वेदी की पुस्तक का विमोचन

Sun, 12 Feb 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सांस्कृतिक एवं साहित्यिक चेतना मंच की काव्य गोष्ठी रविवार को शिक्षक भवन में हुई। इसमें जिलेभर के कवियों ने प्रस्तुतियां दीं। इसमें जीजीजीआईसी खेतीखान की हिंदी प्रवक्ता कमला वेदी की कविता बसंत से पतझड़ और लाख टकै बात पुस्तक का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवेक बादल बाजपुरी ने किया। डॉ. सतीश चंद्र पांडेय ने दान-धरम कीजिए, दीन-हीन से प्रेम... का संदेश दिया।
भूपेंद्र सिंह देव ताऊ ने जां देखछा वां छन सब टाला-टाल नेताओं का गलों में छन माला-माल, पुष्कर सिंह बोहरा ने बहुरानी घर पर आई, खुशियां अनेक लाई, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी ने आज फिर अपना घर याद आया, जन कवि प्रकाश जोशी शूल ने वो लिखता है लिखने दो वो दिखता है दिखने दो, सोनिया आर्या ने जिंदगी दी है तो जीने का हुनर भी देना और डॉ. अजय रस्तोगी ने संघर्षों में जीवन बीता है आदि बेहतरीन रचनाएं प्रस्तुत कीं। विशिष्ट अतिथि शिक्षक जितेंद्र राय और दीपक बिष्ट रहे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि शिक्षक जितेंद्र राय और दीपक बिष्ट ने भी कवियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में दीपा पांडेय, हेमलता नोशी, नवीन पंत, कंचनलता यादव, गुंजन सगटा, सुधाकर तिवारी, नीरजा गहतोड़ी, सरोज, जोशी, सचिन कुमार, पार्वती देवी, रमेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें