अस्पताल में इलाज कराते परेवा के चोटिल गोपाल परवाल।
- फोटो : CHAMPAWAT
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी में परेवा में खेल के दौरान एक खिलाड़ी घायल हो गया। क्रिकेट मैच के दौरान परेवा गांव के गोपाल सिंह परवाल (30) का पांव मुड़ गया। दर्द से कराह रहे गोपाल को आनन-फानन लोहाघाट अस्पताल ले जाने के लिए आपात सेवा 108 को कॉल किया गया, लेकिन उसकी व्यस्तता के कारण पैरा लीगल वालंटियर हयात राम अपनी कार से लाए। रास्ते में लधौली के पास एंबुलेंस मिलने से 108 सेवा से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। उप जिला अस्पताल में अस्थिरोग विशेषज्ञ न होने के कारण गोपाल को लोहाघाट के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पैर का ऑपरेशन किया गया।