फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बारिश और अलर्ट के समय कोलीढेक झील में नहीं होगा नौकायन

Fri, 14 Jul 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
चंपावत। जिले के लोहाघाट स्थित कोलीढेक झील में बारिश और अलर्ट के दौरान मानसून काल तक नौकायन प्रतिबंधित रहेगा। सिंचाई विभाग के ईई भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि वर्तमान में 15 जून से 15 अक्तूबर तक मानसून काल चल रहा है। लगातार बारिश होने से कोलीढेक कृत्रिम जलाशय का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके चलते जलाशय के गेटों को कभी भी खोला या बंद करना पड़ सकता है जिसे लेकर कोलीढेक जलाशय के सभी नाव और जार्बिंग बॉल चालकों को सूचित करते हुए मानसून काल में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों का चालान के साथ लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

ईई का कहना है कि मौसम सामान्य रहने पर नाव की क्षमता के अनुसार दो या चार सीटों का लाइसेंस जारी किया गया है। कहा कि इस दौरान नाव में ओवरलोडिंग से होने वाली किसी भी दुर्घटना की जिम्मेदारी नाव चालकों की होगी। ओवरलोडिंग करने पर चालान किया जाएगा और इसके बाद नियम अनुसार नाव संचालन न करने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें