चंपावत में एडीएम को ज्ञापन सौंपती बाराकोट और पाटी की ब्लाक प्रमुख।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र पंचायतों के बजट में 20 प्रतिशत की कटौती करने के विरोध में मंगलवार को बाराकोट की ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल एवं पाटी की सुमनलता ने एडीएम के माध्यम से मुख्यमत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार क्षेत्र पंचायतों को वित्तीय मद में 10 से 20 प्रतिशत एवं जिला पंचायतों को 25 से 50 प्रतिशत दिए जाने का प्रावधान है। मगर इसमें राज्य सरकार की ओर से 20 प्रतिशत कटौती कर क्षेत्र पंचायतों के हितों का हनन किया है। वित्त की धनराशि में कटौती करने से गांव के विकास कार्य की गति कम एवं रोजगार प्राप्त लोगों की संख्या भी कम हो जाएगी।
उन्होंने क्षेत्र पंचायतों को कोराना महामारी से निपटने के लिए अपनी निधि से कोरोना में खर्च करने की अनुमति देने की मांग उठाई है। उनका कहना था कि इससे पूर्व क्षेत्र पंचायतों में जो वित्त की धनराशि आती थी, वहीं क्षेत्र पंचायतों के विकास कार्य करने का जरिया था। जिसमें कटौती करने के बाद क्षेत्र पंचायतों को काफी नुकसान हो रहा है। मांगों पर तुरंत विचार नहीं किए जाने पर, जिले के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।