फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat Protest: मांगों की अनदेखी के खिलाफ बांहों में बांधी काली पट्टी, जमकर किया प्रदर्शन

Thu, 03 Oct 2024 08:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट के प्रयोगशाला सहायकों ने तीन सूत्री मांगों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। ग्रेड पे उच्चीकृत आदि मांगों के लिए उन्होंने बांहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
मांगों की अनदेखी के खिलाफ बांहों में बांधी काली पट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट के प्रयोगशाला सहायकों ने तीन सूत्री मांगों की अनदेखी पर नाराजगी जताई। ग्रेड पे उच्चीकृत आदि मांगों के लिए उन्होंने बांहों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज लोहाघाट में प्रयोगशाला सहायक चंद्रशेखर ओली के नेतृत्व में प्रयोगशाला सहायकों ने तीन सूत्री मांगों के लिए बाहों में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला सहायक लंबे समय से प्रदेश के शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों के प्रयोगशाला की पांच पदीय पदोन्नति ढांचे का स्टाफिंग पैटर्न पर पुनर्गठन कर प्रस्ताव कैबिनेट में लाने, प्रयोगशाला सहायकों की शैक्षिक योग्यता बढ़ाने और ग्रेड पे उच्चीकृत करने, 2013 में स्वीकृत 2400 ग्रेड पे एक जनवरी 2006 से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा सचिव को प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए लेकिन अब इस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में कर्मचारी पांच अक्तबूर तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे और 15 अक्तूबर को प्रदेशभर के प्रयोगशाला सहायक एक दिनी अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी सरकार ने उनकी न सुनी तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में रमेश भट्ट, उमेश पुनेठा, भावना खर्कवाल, मोहिनी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें