फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने फूंका खान अधिकारी का पुतला

Mon, 04 May 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
खान अधिकारी की जांच रिपोर्ट से आंदोलित भाजपाइयों में आक्रोश है। उन्होंने सोमवार को खान अधिकारी दिनेश कुमार का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उचौलीगोठ 28 हेक्टेयर से खनन के विरोध में आंदोलित भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप की जांच में आए खान अधिकारी की जांच रिपोर्ट से भाजपाई सोमवार को सड़क पर उतर आए। नगर मंडल अध्यक्ष भीम रजवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खान अधिकारी का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने कहा कि खान अधिकारी ने भी शासन-प्रशासन के इशारे पर जांच रिपोर्ट पेश की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के पास अवैध खनन के साक्ष्य मौजूद हैं। आगाह किया है कि छह मई तक खनन बंद नहीं हुआ तो उनकी पार्टी उग्र आंदोलन की राह पकडे़गी। प्रदर्शन में जिला महामंत्री दीपक पाठक, कमल पंत, गिरीश वर्मा, नवीन पंत, मोहन अधिकारी, मोहित गड़कोटी, अमजद हुसैन, अरुण बाल्मीकि, विशाल बाल्मीकि, अजय कुमार, योगेश भारती, मन्नू थ्वाल, अमन श्रीवास्तव, अक्षत अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें