फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Mon, 25 Aug 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। राजाराम चौराहे पर सोमवार की शाम को कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया जबकि बाइक चला रहे दूसरे युवक को हल्की चोट आई। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और कार चालक को अस्पताल पहुंचाया। एएसआई कुशल सिंह नगर कोटी ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे कार की टक्कर से बाइक सवार वार्ड संख्या 3 निवासी मो. युसुफ अंसारी घायल हो गया। बाइक चालक सोहेल हसन को भी हल्की चोट आई। घायलों का उप जिला अस्पताल में डाॅ. ज्ञानेंद्र यादव ने प्राथमिक इलाज किया। इस बीच कार चालक नायकगोठ निवासी मोहित बोरा (30) को भी अस्पताल पहुंचाया गया। चालक के नशे में होने की आशंका को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें