फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भुवन बने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखाध्यक्ष

Fri, 25 Aug 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नव निर्वाचित पदा​धिकारियों का स्वागत करते कर्मचारी।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की लोहाघाट शाखा की नई कार्यकारिणी गठित की गई। इसके लिए चुनाव अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय, एनडी जोशी की देखरेख में रोडवेज परिसर में बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से चुने गए। भुवन चंद्र भट्ट अध्यक्ष, अनिल यादव मंत्री, कुशल वर्मा कोषाध्यक्ष बने। चुनाव प्रभारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों के लिए सदैव आगे रहने की बात कही। कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी बताया गया। बैठक में सूरज भान सिंह, कैलाश चंद्र मुरारी, राजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, नारायण सिंह धौनी, शंकर पाल, गोपाल सिंह, सुशील कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें